मुरार नगर सोम में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले आज संडीला शहर में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई.
राजेश कुमार सज्जाद टाइम्स लखनऊ
इस तिरंगा यात्रा में सैकड़ों की तादाद में लोग शामिल हुए. भारतीय किसान यूनियन अवध राजू गुप्ता संगठन के जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह द्वारा आयोजित इस तिरंगा यात्रा में क्षेत्र के किसान यूनियन के कार्यकर्ता भी शिरकत की.
भा.कि.यू हरदोई जिला कार्यालय से शुरू हुई यात्रा ने दस किलोमीटर से ज्यादा लंबा सफर तय किया. तिरंगा यात्रा में लगभग 175 मोटरसाइकिल 400 से ज्यादा लोग शामिल हुए. इस रैली में पुलिस प्रशासन की बहुत अच्छी भूमिका रही *रैली* संडीला बाई पास मुख्य मार्ग पर होते हुए शहर के सदर बाजार इलाकों से होकर बेगमगंज होते हुए नानक खेड़ा सोम मुरार नगर हो कर भा.कि.यू जिला कार्यालय पर समाप्त हुई.
भारतीय किसान यूनियन अवध राजू गुप्ता संगठन के जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा तिरंगा हम भारतीय की आन बान शान है आप लोग अच्छी तरह जानते होगे रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान भी इसी तिरंगे के चलते जब भारतीय वहां से निकल रहे थे तो द