तिरंगे रंग से रंगे नजर आये किड्स , देश भक्ति गीतों पर जमकर झूमे नन्हे मुन्ने |
राजेश कुमार के साथ मथुरा प्रसाद सज्जाद टाइम्स लखनऊ
लखनऊ कृष्णा नगर के भोला खेड़ा में स्थित जॉय फुल हैप्पी ऑवर्स स्कूल में सोमवार को स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ पर स्कूल में मासूम किड्स तिरंगे के रंगो से रंगे नजर आये इस दौरान बच्चो ने खूब मस्ती की और देश भक्ति गीतों पर जमकर थिरके | बच्चो का उत्साह देखने योग्य था | इस दौरान स्कूल प्रबंधक श्वेता अरोड़ा ने बच्चो को स्वतंत्रता दिवस के महत्व को खेल खेल में समझाया और देश के प्रधानमत्री और मुख्यमंत्री के विषय में जानकारी दी |