हमारी माटी हमारा देश कार्यक्रम के तहत विकासखंड बक्शी का तालाब के सभी 269 विद्यालयों में तिरंगा यात्रा निकाली गई
लखनऊ से राजेश कुमार सज्जाद टाइम्स न्यूज़ लखनऊ
।ग्राम रायपुर राजा में प्राथमिक विद्यालय रायपुर राजा प्रथम के बच्चों द्वारा प्रभात फेरी तिरंगा यात्रा के दौरान राष्ट्रभक्ति के नारों का जय घोष किया। एकेडमिक रिसोर्स पर्सन अनुराग सिंह राठौड़, प्रधानाध्यापिका अनीता, सहायक अध्यापिका शालिनी मिश्रा, बच्चों व अभिभावकों के संग समूह बनाकर मिट्टी को नमन किया तथा तिरंगे के समक्ष नागरिक कर्तव्यों के पालन हेतु शपथ ली। कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों को निपुण भारत मिशन में जनभागीदारी करने व निपुण विकासखंड बनाने हेतु अनुराग सिंह राठौर द्वारा निपुण शपथ भी दिलाई गई।