कलयुगी पुत्रियोंl से प्रताड़ित बुजुर्ग पिता ने त्रस्त हो ज्वाइंट कमिश्नर से की शिकायत
संपत्ति लालच में पुत्रियों ने अपने पिता पर बरपाया कहर माँ की ली जान
सहआयुक्त के आदेश पर पुत्रियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज|
लखनऊ कृष्णा नगर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले रक्षा विभाग से रिटायर्ड बुजुर्ग दो वर्षो से अपनी पुत्रियों की प्रताड़ना का दंश क्षेल रहा | पुत्रिया संपत्ति लालच में अपने पतियों को छोड़ अपने पिता पर ही कहर ढा रही है | बुजुर्ग ने कई बार स्थानीय थाने पर भी मदद की गुहार लगाई लेकिन स्थानीय पुलिस से कोई सहयोग नहीं मिला | अंततः थकहार कर पुलिस महकमे के ऊंच अधिकारी से मदद की गुहार लगाते हुए अपने पुत्रियों एवं उसके साथियो के खिलाफ शिकायत की है | ऊंच अधिकारी के आदेश पर कृष्णानगर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है |
कृष्णा नगर कोतवाली क्षेत्र के विशेश्वर नगर में डिफेन्स से रिटायर्ड विजय बहादुर पुत्र स्व० राम दयाल सिंह अपने बेटे राकेश सिंह एवं बहु नेहा सिंह के साथ रहते है जबकि पत्नी कलावती देवी का वर्ष 2022 में देहांत हो चूका है | बुजुर्ग का आरोप है कि उनकी दो पुत्रियों संपत्ति लालच में जबरन विवाह उपरांत भी उनके घर में कायम है और अपने पिता को हर तरह से प्रताड़ित करती रहती है उनको और अपने भाई और भाभी को भी घर में जलाकर मार देने की धमकी देती रहती है | जब उनकी पत्नी जिन्दा थी तो दोनों पुत्रिया अपने माँ को भी प्रताड़ित करती रहती थी| उनकी पत्नी की अचानक हुई मौत में भी दोनों पुत्रियों का हाथ है यहाँ तक कि अपने बदमाश साथियो से पैसे देकर हत्या कराने की धमकी देती रहती है उन्हें कई दिनों तक खाना भी नहीं देती है और न ही उन्हें अपने ही रसोईघर में जाने देती है | अपने पतियों को छोड़ उन पर मुकदमे दर्ज करा मायके में ही पड़ी हुई है और उनका और उनकी मृतक पत्नी का व्यक्तिगत कमरा भी अपने कब्जे में कर रखा है जिसमे उनके घर के दस्तावेज समेत अन्य कागजात रूपये जेवर आदि सामान रखा है सब पर अपना अधिकार जमाये हुए है | आये दिन घर में गाली गलौज झगड़े की स्थिति बनाये रहती है इनके दहशत से कोई रिस्तेदार भी घर पर नहीं टिकते है | बुजुर्ग का आरोप है कि अपने पुत्रियों की प्रताड़ना को लेकर उन्होंने कई बार स्थानीय कृष्णा नगर थाने पर शिकायत की लेकिन उन्हें पुलिस से कोई मदद नहीं मिला | पुलिस के कई अधिकारियो के यहाँ भी मदद की गुहार लगाई लेकिन निराशा हाथ लगा थकहार पुलिस सह आयुक्त से मुलाकात कर मामले को अवगत कराते हुए पुत्रियों एवं अज्ञात साथियो के खिलाफ शिकायत की है | ऊंच अधिकारी के आदेश पर कृष्णा नगर पुलिस सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई में जुटी है |