पति से कहासुनी के बाद पत्नी ने नहर में लगाई छलांग, बचाने कूदा पति ,मौत
गोतखखोरों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद दोनों शवों को निकाला,
पुलिस ने शवों की पहचान हो जाने के बाद पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा,
मानक नगर थाना क्षेत्र की घटना,
संवाददाता राजेश कुमार मथुरा प्रसाद सज्जाद टाइम्स लखनऊ
लखनऊ मानक नगर थाना क्षेत्र स्थित कनौसी पुलिया के निकट नहर में पति से नाराज हो पत्नी कूद गई। वही पत्नी को बचाने के चक्कर में पति भी नहर में कूद गया। दोनों को नहर में डूबता देख स्थानीय लोगों ने प्रयास करने के साथ पुलिस को कन्ट्रोल नम्बर पर जानकारी दे दी। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नहर में कूदे पति पत्नी को दो घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाल लिया। लेकिन तब तक दोनों की मृत्यु हो गई थी। पुलिस ने मृतकों की पहचान हो जाने के बाद दोनों शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए ट्रामा भेज
दिया है। मानक नगर थाना प्रभारी शिव मंगल सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान 25 वर्षिय गोबिंद गौतम पुत्र बेचालाल निवासी कनौसी गाँव थाना कृष्णा नगर व मृतका की पहचान फूलमती पत्नी गोबिंद के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान हो जाने के बाद दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ट्रामा भेज दिया गया है। परिजनों के मुताबिक मृतक तीन भाई बडा भाई राजेन्द्र, पिंटू व मृतक सहित दो बहनों पलक व सुमन थे। जबकि मृतक गोबिंद की माँ ज्ञाना की मृत्यु वर्ष 1990 में हो चुकी है। वही मृतक के परिजनों के मुताबिक मृतक गोबिंद ने करीब छह माह पहले फूलमती उर्फ खुशबू से बीते करीब छह माह पहले कोर्ट मैरिज किया था और मृतक शटरिंग में सरिया का जाल बांधने का काम करता था। शुक्रवार रात भी पति पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी और आज शनिवार सुबह पति से कहासुनी के बाद पति से नाराज हो पत्नी नहर में कूद गई और उसे बचाने के चक्कर में पीछे से पति कूद गया और दोनों की नहर में डूबने से मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार गोताखोरों में चन्द्र किशोर, राम लखन, जैकी व राजकुमार ने नहर में कूदे पति पत्नी के शवों को दो घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला लेकिन तबतक दोनों की मृत्यु हो चुकी थी।