उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल श्रद्धेय कल्याण सिंह जी द्वितीय पुण्यतिथि पर नगर निगम लखनऊ के समक्ष स्थापित उनकी प्रतिमा पर पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया ने पुष्पार्चन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।इस मौके पर महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी, उपविजेता रजनीश गुप्ता जी, पूर्व विधान परिषद सदस्य विन्ध्वासिनी कुमार जी, किशन लोधी जी, पार्षद दल नेता सुशील कुमार पम्मी, पीयूष दीवान, मुकेश सिंह मोंटी, शैलेन्द्र वर्मा, राम कुमार वर्मा, हरिश्चन्द्र लोधी, राम नरेश रावत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
