लखनऊ

 

लखनऊ। वरिष्ठ भाजपा नेता शिव शंकर सिंह शंकरी की दिवगंत माँ मालती सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए रविवार को भी राजनेताओं व अन्य प्रतिष्ठित जनों का जमावड़ा लगा रहा।

मुमताज़ अहमद लखनऊ

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के सुपुत्र युवा भाजपा नेता नीरज सिंह,भाजपा महानगर अध्यक्ष एवं एमएलसी मुकेश शर्मा,पूर्व विधायक राधेलाल रावत,रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे,पूर्व सदस्य राज्य महिला आयोग अर्चना राठौर, भाजयुमो के प्रदेश मंत्री शिवेंद्र विक्रम शाही,पूर्व ब्लाक प्रमुख राजकुमार रावत,चेयरमैन हीरालाल यादव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज एड.राम सिंह यादव,नगर महामंत्री भाजपा त्रिलोक अधिकारी व पुष्कर शुक्ला, पूर्व नगर अध्यक्ष कांग्रेस अमित त्यागी,पाषर्द बृजमोहन शर्मा, नगर महासचिव सपा सौरभ सिंह यादव और प्रान्तीय महामंत्री

सहायक विकास अधिकारी सेवा संघ कमल किशोर शुक्ला सहित बड़ी संख्या में राजनेताओं व अन्य लोगों ने शंकरी सिंह के बनी स्थित पैतृक आवास पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित कर माँ मालती सिंह को श्रद्धांजलि देने के अलावा शोक संतृप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *