*सिविल डिफेंस अधिकारी मनोज वर्मा ताइक्वांडो हॉल ऑफ फेम से सम्मानित*

उत्तर प्रदेश

*जमाल मिर्ज़ा*

*सज्जाद टाइम्स न्यूज़*

ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा आयोजित ताइक्वांडो हॉल ऑफ फेम 2023 कार्यक्रम में लखनऊ सिविल डिफेंस के लोकप्रिय अधिकारी मनोज वर्मा को भारत में ताइक्वांडो के जनक जिम्मी आर जगतियानी के कर कमलों से लाइफटाइम अचीवमेंट के पुरुस्कार से सम्मानित किया गया।
गौरतलब है कि 2 अगस्त को लखनऊ के लालबाग स्थित एलोरा होटल में ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया की 47वीं वर्षगांठ का धूमधाम से आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान उपस्थित हुए। इसी कार्यक्रम में ताइक्वांडो खेल में देश भर से चुने 85 खिलाड़ियों को ताइक्वांडो हॉल ऑफ फेम 2023 की विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। जिसमे लखनऊ के शानदार खिलाड़ी मनोज वर्मा और राजेश कुमार सिंह को सम्मानित किया गया।
लखनऊ सिविल डिफेंस में सीनियर असिस्टेंट डिप्टी कंट्रोलर पद पर कार्यरत मनोज वर्मा ने बताया कि ये पुरुस्कार उन्होंने अपने दिवंगत पुत्र मानव वर्मा जो रोलबाल खेल का राष्ट्रीय खिलाड़ी था उसको अर्पित किया है। गत वर्ष आजादी की 75वी वर्षगांठ पर स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति पदक से सम्मानित मनोज वर्मा को ताइक्वांडो हॉल ऑफ फेम से सम्मानित किए जाने पर लखनऊ सिविल डिफेंस में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस अवसर पर लखनऊ सिविल डिफेंस उपनियंत्रक अनिता प्रताप, वरिष्ठ सहायक उपनियंत्रक सुमित मौर्य, ऋषि कुमार, मुकेश कुमार, ममता रानी और रेखा पांडेय ने मनोज वर्मा को अपनी शुभकामनाएं प्रदान की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *