*थाना जनकपुरी प्रभारी सनुज यादव की पुलिस टीम की स्मैक धारी पर बड़ी कार्रवाई, ऑपरेशन व्हाईट पाउडर-2 अभियान के तहत अवैध स्मैक के साथ नशा कारोबारी गिरफ्तार,,8 ग्राम स्मैक बरामद*
*थाना फतेहपुर प्रभारी प्रमोद कुमार की भी दो बड़ी कार्रवाई,,एक शराब माफिया एवम हाईवे पर ट्रक से डीजल चोरी करने वाला गिरफतार*
*एसएसपी डाॅ,विपिन ताड़ा,एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक एवम एसपी देहात सागर जैन के दिशा निर्देश पर*
*सहारनपुर* अपराधियों पर तेज तर्रार कार्रवाई करने वाले थाना जनकपुरी प्रभारी सनुज यादव की पुलिस टीम ने जहा ऑपरेशन व्हाईट पाउडर अभियान-2 अभियान के तहत एक स्मैक धारी को 8 ग्राम अवैध स्मैक के साथ किया गिरफतार,तो वहीं थाना फतेहपुर प्रभारी प्रमोद कुमार की पुलिस टीम ने एक शराब तस्कर को 12 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ पकडा,और यही नहीं फतेहपुर प्रभारी प्रमोद कुमार की पुलिस टीम ने ही हाईवे पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले तथा पुलिस बल पर फायर झोंकने वाले एक बदमाश को किया गिरफतार।आपको बता दें,कि थाना जनकपुरी प्रभारी सनुज यादव की पुलिस टीम सब इंस्पेक्टर इन्द्रसैन ने मय हमराही फोर्स के साथ ऑपरेशन व्हाईट पाउडर-2 अभियान के तहत एक चैकिंग के दौरान एक नशा कारोबारी शुभम पुत्र अहल सिंह निवासी गांव चकहरेटी को 8 ग्राम अवैध स्मैक के साथ किया गिरफतार।और यही नहीं एक अन्य मामले में थाना फतेहपुर प्रभारी प्रमोद कुमार की पुलिस टीम सब इंस्पेक्टर यशपाल राणा ने एक शराब माफिया गौरव शर्मा पुत्र कुशलपाल शर्मा निवासी हरिद्वार उत्तराखंड को 12 बोतल नाजायज अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा।इसके अलावा प्रमोद कुमार की पुलिस टीम ने ही दूसरी बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक ऐसे शातिर चोर बदमाश मिराजुद्दीन पुत्र जहूर निवासी निवासी हापुड़ को गिरफतार किया,जो हाईवे पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करता था तथा पुलिस पार्टी पर फायर झोंककर फरार हो जाता था,जिसे थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक रईस अहमद ने गिरफ्तार कर लिया,इस डीजल चोरी में इसके और साथी शामिल बताए गये है,जिन्हें बहुत ही जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।सभी अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया!
Leave a Reply