*श्री मोहसिन रज़ा, अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति की अध्यक्षता में डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सभागार कलेक्ट्रेट लखनऊ में जिला प्रशासन एवं अन्य संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आज दिनांक 10/05/2023 को आगामी हज यात्रा 2023 के प्रबंधन संबंधित व्यवथाओं के संबंध में बैठक आयोजित की गई।*
*हज यात्रा 2023 के लिए उड़ान स्थल के हज यात्रियों हेतु प्रबंधकीय व्यवस्थायें सुनश्चित किए जाने एवम् स्थल चयन के संबंध में समस्त संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में निम्न विषयों पर चर्चा हुई तथा निम्नानुसार व्यवस्थाओं को संपन्न कराए जाने हेतु संबंधित को निम्नलिखित निर्देश दिए।*
दिनांक 10/5/2023 को हज यात्रा 2023 से संबंधित जनपद लखनऊ जिला प्रशासन के साथ आहूत बैठक के मुख्य बिंदु।
@. लखनऊ उड़ान स्थल के 40 जिलों से 11519 हज यात्री जाएंगे तथा वाराणसी उड़ान स्थल के 16 जिलों से 2595 यात्री जाएंगे।
@. लखनऊ उड़ान स्थल पर जिला प्रशासन जिला पुलिस तथा अन्य विभागों को निम्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराये जाने पर चर्चा हुई।
*जिला प्रशासन लखनऊ*.
१. अपर जिलाधिकारी को हज हाउस परिसर का प्रभारी नामित किया जाना।
२. हज हाउस परिसर तथा एयरपोर्ट पर कार्यकारी मजिस्ट्रेट की round-the-clock उपस्थिति सुनिश्चित करना।
*पुलिस प्रबंधन, लखनऊ*
१. पुलिस आयुक्त लखनऊ द्वारा हज हाउस परिसर यात्रा मार्ग तथा एयरपोर्ट पर सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराना।
२. लखनऊ पुलिस द्वारा पुलिस उपायुक्त/ अपर पुलिस आयुक्त को नोडल अधिकारी नामित करना।
३. हज हाउस परिसर तथा एयरपोर्ट पर राजपत्रित पुलिस अधिकारी की Round-the-clock उपस्थिति सुनिश्चित कराना।
४. लखनऊ – कानपुर राजमार्ग यात्रा को भलीभांति नियंत्रित करना तथा हज हाउस व आसपास के क्षेत्र पर पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित कराना।
५. हज हाउस परिसर में केवल ओन्ली वाहनों को प्रवेश देना जिन पर प्रवेश पत्र लगा हो।
६. हज हाउस के गेट पर हज कमेटी के कर्मियों के सहयोग हेतु पुलिस निरीक्षक / उपनिरीक्षक के नेतृत्व में round-the-clock पुलिसकर्मियों जिनमें महिला पुलिसकर्मी भी हों, पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात करना।
७. प्रशासनिक भवन जहां पासपोर्ट सुरक्षित होते हैं वहां पुलिसकर्मी तैनात करना।
८. हज यात्रियों को ले जाने वाली बसों पर सुरक्षाकर्मी तैनात करना व उनका सामान एयरपोर्ट पर ले जाने वाले ट्रकों पर भी सुरक्षाकर्मी तैनात करना।
९. हज हाउस के अंदर व बाहर अनुशासन तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त व्यवस्था कराना।
१०. आवश्यकतानुसार हज हाउस / परिसर में एंटी सैबोटेज चेकिंग कराया जाना।
११. हज हाउस परिसर में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तैनात कराना।
*नगर निगम लखनऊ को निर्देश।*
१. नगर आयुक्त, नगर निगम लखनऊ द्वारा हज हाऊस परिसर में निर्मित शौचालय व परिसर की सफाई हेतु round-the-clock सफाई व्यवस्था हेतु तीन पारियों में कम से कम 50 सफाई कर्मी तैनात करना।
२. हज हाउस परिसर में फागिंग व अन्य हानिकारक कीटाणु हेतु कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव कराना।
३. परिसर में कूड़ेदान की व्यवस्था कराना।
४. हज हाउस में कैनोपी वाला 60 केवीए का एक जनरेटर लगाना।
५. हज हाउस परिसर में लगी स्ट्रीट लाइट को क्रियाशील बनाना।
६. हज हाउस परिसर के बाहर नालों की सफाई आदि कराना।
७. संपूर्ण व्यवस्था हेतु एक नोडल अधिकारी नामित करना
*जल संस्थान लखनऊ*
१. हज हाउस परिसर में पेयजल हेतु पानी के टैंकर की व्यवस्था कराना तथा उपयुक्त स्थलों पर काउंटर वह मेज़ लगाकर पानी के जार व डिस्पोजल ग्लास की व्यवस्था कराना।
२. परिसर में निर्मित सेफ्टी टैंक की सफाई कराना।
३. समस्त व्यवस्थाओं हेतु एक नोडल अधिकारी नामित करना।
*चिकित्सा विभाग द्वारा*
१. मुख्य चिकित्सा अधिकारी लखनऊ द्वारा हज हाउस में 12 बेड का स्थाई चिकित्सालय स्थापित करना जहां महिला एवं पुरुष चिकित्सकों की ड्यूटी लगाना।
२. टीकाकरण हेतु round-the-clock व्यवस्था कराना
३. हज हाउस तथा अमौसी एयरपोर्ट पर चिकित्सक तथा पैरामेडिकल स्टाफ सहित एंबुलेंस तैनात करना।
*विद्युत विभाग।*
१. महाप्रबंधक / मुख्य अभियंता द्वारा हज हाउस परिसर में हज सीजन के दौरान विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराना।
२. विद्युत आपूर्ति में कोई बाधा ना हो वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में एक ट्रांसफार्मर की व्यवस्था करना
३. सहायक अभियंता के नेतृत्व में जूनियर इंजीनियर तथा लाइनमैन की ड्यूटी लगाना।
*दूरसंचार विभाग*
१. महाप्रबंधक दूरसंचार विभाग द्वारा उड़ान स्थलों पर आवश्यक टेलीफोन लाइनें व इंटरनेट कनेक्शन उपलब्ध कराना।
*उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम लखनऊ*
१. बाहर से आने वाले यात्रियों की सुविधा हेतु चारबाग रेलवे स्टेशन वापस स्टेशन से सिटी बसों का संचालन कराना।
*स्टेट बैंक ऑफ इंडिया*
1. स्टेट बैंक हज 2023 हेतु यात्रियों को विदेशी मुद्रा की धनराशि केवल 5 जिलों पर उपलब्ध करा रही है ,जिसके लिए आवश्यक है कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया प्रत्येक जिले में यह सुविधा यात्रियों को उपलब्ध कराएं।
2. हज हाउस सरोजनी नगर लखनऊ के बगल में स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा पर ही यात्रियों को विदेशी मुद्रा की धनराशि उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए।
*इमीग्रेशन कस्टम व बोर्डिंग आदि*
1. यात्रियों के इमीग्रेशन कस्टम व बोर्डिंग आदि के कार्य जो एयरपोर्ट पर संपादित होते हैं उसके लिए ऐसे भिग्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए जिनका व्यवहार हज यात्रियों के प्रति अच्छा, सुशील ,सरल व उत्कृष्ट हो।
*C & D S और उत्तर प्रदेश जल निगम*
हज हाउस का निर्माण सीएनडीएस द्वारा किया गया है उन्हें बिजली, ड्रेन, जलापूर्ति लाइने, सीवर लाइनें सेनेटरी आदि की पूर्ण जानकारी है आपात व्यवस्था से निपटने हेतु एक नोडल अधिकारी नामित कर दिया जाए।
*सऊदी एयरलाइंस*
1. एयरपोर्ट का हज हाउस परिसर में यात्रियों हेतु बेहतर सुविधा उपलब्ध कराए जाने हेतु की गई व्यवस्थाओं का उल्लेख बैठक में उपस्थित अधिकारी करें।
*चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट लखनऊ।*
एयरपोर्ट पर हज यात्रियों हेतु की गई व्यवस्था का उल्लेख बैठक में मौजूद अधिकारियों द्वारा किया गया।
*इन महत्वपूर्ण बिंदुओं द्वारा अन्य विषयों पर भी गहनता से चर्चा हुई तथा जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों के समस्त अधिकारियों द्वारा कुशलतापूर्वक हज यात्रा 2023 संपन्न कराए जाने हेतु दृढ़ निश्चय से कार्य किए जाने की इच्छा जताई गई।*
श्री मोहसिन रजा चेयरमैन उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति की अध्यक्षता में यह बैठक जनपद लखनऊ के डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम सभागार, कलेक्ट्रेट लखनऊ में संपन्न हुई।