सुषमा खर्कवाल को लखनऊ से महापौर प्रत्याशी बनाया

उत्तर प्रदेश लखनऊ

ज्ञान सरोवर विद्यालय,3 वृन्दावन कॉलोनी,निकट कालिन्दी पार्क,लखनऊ में भारतीय गोरखा सेवा समाज उ.प्र. लखनऊ को अति हर्ष हो रहा हैं की सत्ता धारी पार्टी भाजपा द्वारा पहाड़ी ब्राह्मण एवं पर्वतीय महासभा की प्रभारी,भूतपूर्व सैनिक की पत्नी सुषमा खर्कवाल को लखनऊ से महापौर प्रत्याशी बनाया गया है।
भारतीय गोरखा सेवा समाज उत्तर प्रदेश के करीब 10 लाख मतदाता तथा लखनऊ में 60 हज़ार गोरखा मतदाता निवास करते है। लखनऊ वासी 60 हज़ार गोरखा मतदाता कमल का फूल खिलाएंगे एवं समस्त पार्षद,अन्य प्रत्याशियों का समर्थन करता है। इस अवसर पर भाजपा नेता एवं प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव सिंह भगवान पशुपतिनाथ मंदिर की चित्रण भेंट शॉल,गुलदस्ता देकर सम्मानित किया
विजय भवः,गोर्खा प्रत्याशी जिंदाबाद के नारों से गूँज उठा कार्यालय।
समर्थन पत्र देने वालों में अध्यक्ष वेद बहादुर थापा, उपाध्यक्ष रमेश थापा,एन.बी छेत्री,महामंत्री जीवेश उपाध्याय,मंदिर अध्यक्ष चंदन सिंह,संयोजक शंकर घटानी,शरद सिंह,नीलमथा अध्यक्ष गुरुंग जी सहित अन्य गोर्खा संगठन के लोग और पर्वतीय समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *