गोरखपुर पहुंची ‘वंदे भारत’ ट्रेन, अगले हफ्ते लखनऊ, पाटलिपुत्र और प्रयागराज के लिए शुरू होने की उम्मीद

उत्तर प्रदेश गोरखपुर
गोरखपुर : वंदे भारत ट्रेन की पहली रेक आज गोरखपुर पहुंच गई। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 7 पर ट्रेन का भव्य स्वागत किया गया। ट्रेन के यहां पहुंचते ही अब उम्मीद है कि अगले हफ्ते ही यह ट्रेन गोरखपुर से लखनऊ, पाटलिपुत्र और प्रयागराज के लिए शुरू हो सकती है। एनई रेलवे ने इन तीनों रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की अपनी तैयारी शुरू कर दी है। रूटों में गोरखपुर से लखनऊ, पाटलिपुत्र से गोरखपुर वाया लखनऊ,अयोध्या, गोरखपुर से प्रयागराज शामिल हैं। इन रूटों पर यात्रियों की संख्या अधिक है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इस पर मुहर लग सकती है। वंदे भारत एक्सप्रेस गोरखपुर से चलनी तय है। ट्रेन को गोरखपुर से सुबह चलाए जाने की उम्मीद है। वंदे भारत के लिए एक अलग से वाशिंग पिट बना दिया गया है। इसमें बिजली के अलग से तार लगाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। पूर्वाेत्तर रेलवे का छपरा से गोरखपुर वाया लखनऊ का मुख्य मार्ग आधुनिक तरीके से बनाया गया हैं। इस रूट 120 से 130 किलोमीटर की रफ्तार से ट्रेनें चल सकती है। शुरुआती दौर में वंदे भारत को भी 120 से 130 किलोमीटर घंटे की रफ्तार से चलाने की योजना है। रैक आने के बाद इसका ट्रॉयल इसी रूट पर किया जाएगा।

वंदे भारत की अधिकतम गति सीमा 180 किलोमीटर प्रतिघंटा है। यह महज 52 सेकेंड में 100 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ लेती है। इसमें वाई-फाई के साथ 32 इंच की स्क्रीन रहेगी। एग्जीक्यूटिव कोच में 180 डिग्री सीटें भी घूमने वाली होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *