लखनऊ

अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव में लखनऊ की आस्था को मिला आमंत्रण

 

एडिटर राजेश कुमार रंजीत कुमार सज्जाद टाइम्स न्यूज़ लखनऊ

विश्व युवा महोत्सव 2024 जो की 1 मार्च 2024 से 8 मार्च 2024 तक रूस के सोचि शहर में आयोजित होगा, उसमें लखनऊ की आस्था चंद्रा को भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। यह महोत्सव अंतरराष्ट्रीय युवा सहयोग,विचारों व संस्कृति के आदान-प्रदान के लिए आयोजित किया जाता है। इस वर्ष भारत सरकार द्वारा लगभग 360 व्यक्तियों के समूह का चयन किया गया है, जो 28 फरवरी को रूस के लिए रवाना होंगे। इसमें लखनऊ की बेटी आस्था चंद्र जो कि वर्तमान में वनस्थली विद्यापीठ राजस्थान में एमएससी की छात्रा है का चयन हुआ है, आस्था की मां अलका श्रीवास्तव विकासखंड बक्शी का तालाब में शिक्षिका के पद पर कार्य थे, बेटी की सफलता पर गौरांवित मां ने कहा उनको खुशी है कि उनकी बेटी 20 वे विश्व युवा महोत्सव में भारत का प्रतिनिधित्व कर विश्व पटल पर भारतीय सांस्कृतिक विरासत का युवा दृष्टिकोण रखेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *