लखनऊ

पेड़ काटने का विरोध करने पर, आधा दर्जन लोगों ने महिला को पीटकर किया लहूलुहान,

संवाददाता मथुरा प्रसाद अमन कुमार सज्जाद टाइम्स लखनऊ

 

उपचार के बाद दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज।

लखनऊ आशियाना कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने बीती 28 जनवरी को अपनी जमीन पर लगे पेड़ काट रहे लोगों को पेड़ काटने से रोका,इस पर भड़के दबंगों ने महिला से अभद्रता की,घबराई महिला घर वापस लौट आई,आरोप है कि पीछा करते घर पहुंचे दबंगों ने महिला को जमकर पीटा,जिससे वह लहूलुहान होकर बेहोश हो गई,सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की मदद से अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया,वापस लौट कर शुक्रवार को पीड़िता ने आशियाना कोतवाली पुलिस को नामजद तहरीर दी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सुनीता देवी पति का नाम रंजीत निवासी-ग्राम औरंगाबाद जागीर, थाना आशियाना लखनऊ ने बताया कि बीती 28 जनवरी की शाम को अपने खेत पर लकड़ी इकट्ठा करने गयी हुयी थी। जहां पर सुनीता ने देखा कि कुछ लोग वादिनी के खेत में लगे पेड़ को काट रहे थे। जब पीड़ित महिला द्वारा विरोध किया गया तो,पेड़ काट रहे पड़ोसी सुनील कुमार व 4 से 5 अन्य लोगों ने सुनीता से गाली गलौज किया और आक्रामक हो जान से मारने की धमकी देने लगे। दहशत में आई सुनीता वहां से घर पर वापस लौट आयी। इसके बाद सुनील कुमार अपने अन्य साथियों के साथ वादिनी के घर पर आकर मारपीट की,विरोध पर सुनीता के सिर पर ईंट से हमला कर दिया जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गयी। वादिनी के परिजनों ने सुनीता को घायल अवस्था में इलाज के लिए

हॉस्पिटल में भर्ती कराया। उपचार के बाद शुक्रवार को पीड़िता ने आशियाना कोतवाली पुलिस को नामजद तहरीर दी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *