वैवाहिक जोड़ों पर दिए गए विवादित बयान महिलाओं ने नीतीश कुमार का जलाया पुतला
मथुरा प्रसाद अमन कुमार सज्जाद टाइम्स लखनऊ
लखनऊ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाल ही में विधानसभा सत्र के दौरान विवाहित जोड़ों के शारीरिक संबंध पर एक विवादित बयान दिया है। जिसके बाद पूरे देश में उनके खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। गुरुवार को आलमबाग वीआईपी रोड स्थित गीतापल्ली मोड़ के पास भी स्थानीय महिला पार्षद की मौजूदगी में दर्जनों महिलाओं ने नीतीश कुमार का पुतला जलाकर जोरदार प्रदर्शन किया।
आलमबाग के गीतापल्ली वार्ड की पार्षद रिचा आदर्श मिश्रा के साथ मौजूद मीना शाहू, आरती पांडेय, संध्या बाजपेयी, ममता श्रीवास्तव समेत तीन दर्जन से अधिक महिलाओं ने नीतीश कुमार के पुतले पर चप्पल बरसाये फिर पुतला दहन किया। इस दौरान महिलाओं ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं पर अमानवीय व अमर्यादित टिप्पणी की है जिसके लिए महिलाओं में काफी आक्रोश है, एक मुख्यमंत्री से ऐसी उम्मीद नही थी।