लखनऊ

नवरात्रि के पावन पर्व पर चेयरमैन नगर पंचायत व उप जिलाधिकारी मोहनलालगंज द्वारा गौ वंशो को केला व गुड़ खिलाकर मनाया नवरात्रि का पर्व

संवाददाता अमन कुमार रंजीत कुमार सज्जाद टाइम्स लखनऊ

 

*नगर पंचायत मोहनलालगंज स्थित अस्थाई गौ आश्रय केंद्र पहुंच कर लिया व्यवस्थाओं का जायज़

आज दिनांक 23 अक्टूबर 2023 को चेयर मैन प्रतिनिधि श्री सत्यम पांडे व उप जिलाधिकारी मोहनलालगंज श्री हनुमान प्रसाद व अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत मोहनलालगंज श्री मनीष राय

द्वारा नगर पंचायत मोहनलालगंज स्थित अस्थाई गो आश्रय केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आश्रय केंद्र में पर्याप्त साफ सफाई पाई गई। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी द्वारा आश्रय केंद्र में भूसे और हरे चारे की की उपलब्धता का भी सत्यापन किया गया। निरीक्षण के दौरान नांदो में भूसा हरा चारा पाया गया और गोदाम में भी पर्याप्त मात्रा में भूसा पाया गया।

उप जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया की भूसे में 4 किलो हरा चारा और 500 ग्राम दाना मिलाकर गोवंशो को दिया जाए। निरीक्षण के दौरान वर्तमान समय में 337 गोवंश आश्रय केंद्र में आवासित पाए गए, जिसमे एक गोवंश अस्वस्थ अवस्था में पाया गया, जिसके लिए उप जिलाधिकारी द्वारा दूरभाष पर पशु चिकित्साधिकारी से वार्ता करते हुए तत्काल अस्वस्थ्य गोवंश के स्वास्थ्य का परीक्षण करते हुए इलाज कराने के निर्देश दिए और पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया की प्रतिदिन आश्रय केंद्र में आवासित गोवंशो के स्वास्थ्य का परीक्षण करना सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान आश्रय केंद्र में पेयजल, लाइट और शेड आदि की व्यवस्था पाई गई।

नवरात्रि के पावन पर्व के अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि व उप जिलाधिकारी द्वारा आश्रय केंद्र में आवासित गोवंशो को गुड़ व केला खिलाकर नवरात्रि मनाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *