राष्ट्र माता सावित्रीबाई फुले का जन्म दिवस आज एसएसडी पब्लिक स्कूल अलीनगर सुनहरा, कृष्णा नगर ,लखनऊ में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया l
संवाददाता राजेश कुमार सज्जाद टाइम्स न्यूज़ लखनऊ
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज सेवी, कलाकार और माली समाज के गौरव रमेश चंद्र सैनी ने माता सावित्रीबाई फुले के जन्म दिवस पर उनके चरित्र के बारे में और उनकी उपलब्धियां के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले ने महिला शिक्षा के बारे में जो कार्य किया वह अद्भुत था l अगर यह कहा जाए उसे जमाने में अकल्पनीय था l तो इसमें कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी l लेकिन ज्योतिबा फुले और सावित्री फुले ने जो किया उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता l माता सावित्रीबाई फुले को प्रथम महिला शिक्षिका होने का गौरव प्राप्त है l इस अवसर पर कार्यक्रम के संचालक आयोजक और विद्यालय के प्रबंधक रामानंद सैनी ने राष्ट्र माता सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उनके बारे में विस्तार से बताया l जन्म से लेकर मृत्यु तक कि उनकी समस्त उपलब्धियां को बताया l किस प्रकार से उन्होंने शिक्षा ग्रहण की, विपरीत परिस्थितियों में विद्यालय खोला, महिलाओं को शिक्षित किया l वह एक कवियत्री भी थी और समाज सेवा के रूप में दुखी और बीमार जनों की सेवा भी करती थी l प्लेग महामारी में लोगों की सेवा करते हुए उन्होंने अपने जीवन को कुर्बान कर दिया l लेकिन महिला शिक्षा के बारे में जो कार्य किया उसी का परिणाम है कि आज पूरे देश में महिलाएं शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं l इस अवसर पर मधु अवस्थी ,श्रीमती मंजू सैनी, प्रीति राय , मीना रावत स्नेह लता यादव समेत कई एक लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए l