उत्तर प्रदेश

सर्व समाज उद्योग व्यापार मंडल ने तेलीबाग में निकला मतदाता जागरूकता अभियान

संवाददाता राजेश कुमार सज्जाद टाइम्स लखनऊ

 

वृंदावन बाजार के अध्यक्ष ने अपना मनोनयन मतदाता जागरूकता अभियान के रूप में समर्पित किया

लखनऊ, सर्व समाज उद्योग व्यापार मंडल की वृंदावन इकाई के अध्यक्ष कृष्णा सिंह ने अपने अध्यक्ष मनोनीत होने पर मतदाता जागरूक अभियान के रूप में निकाला मार्च जिसमें संगठन के प्रदेश अध्यक्ष आसिम मार्शल व महिला इकाई की अध्यक्ष ज्योति सिंह अग्रवाल जी वरिष्ठ उपाध्यक्ष जे. बी. सिंह प्रदेश मीडिया प्रभारी और उपाध्यक्ष एस के दि्वेदी प्रदेश सचिव जमाल अख्तर, आनंद रस्तोगी शारदा नगर अध्यक्ष नुरुल हुदा ने तेलीबाग, शारदा नगर और वृंदावन इकाई के नवनियुत अध्यक्ष कृष्णा सिंह सहित तमाम व्यापारियों ने बाजार में जागरूकता रैली निकालकर व्यापारियों के साथ साथ लोगो को मतदान के लिए जागरूक किया।इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष आसिम मार्शल के साथ नवनियुक्त वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष जे बी सिंह नगर उपाध्यक्ष मुकेश यादव संदीप पोद्दार आसिफ मिर्जा, नूरैन आलम वृंदावन से दीपक सैनी, अमित सैनी, सत्यदेव राजपूत, नूर आलम, शौकत अली विवेक यादव, एम एल त्रिपाठी मुकेश बाजपेई आनंद प्रकाश तेलीबाग वरिष्ठ उपाध्यक्ष विपिन यादव श्याम सिंह के साथ तमाम तेलीबाग शारदानगर और वृन्दावन बाजार के व्यापारियों ने लोगों को रैली निकाल कर व पहले मतदान फिर जलपान और 20 मई को वोट करो सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो के नारे लगाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया ।प्रदेश अध्यक्ष ने अपने वृन्दावन इकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष कृष्णा सिंह ने मतदाता जागरूकता अभियान के लिए विशेष तौर पर बधाई दी और मतदान के दिन सभी व्यापारियों को लोगों को वोट डालने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *