उत्तर प्रदेश

बच्चों ने निराश्रित ,असहाय बुजुर्ग महिलाओं को दीपावली के उपलक्ष में उपहार का सप्रेम वितरण किया एवं सभी बुजुर्ग महिलाओं से आशीर्वाद प्राप्त किया

राजेश कुमार सोनू पाल सज्जाद टाइम्स लखनऊ

लखनऊ, सरोजिनी नगर क्षेत्र के यूनिवर्सल सिटी कान्वेंट स्कूल के छात्र एवं छात्राओं को मानव कल्याण एवं सार्वजनिक शिक्षोनय संस्थान द्वारा संचालित महिला वृद्ध आश्रम बिजनौर लखनऊ का भ्रमण कराया गया |यहां पर समस्त छात्र एवं छात्रों ने बुजुर्ग महिलाओं का आशीर्वाद लिया| और उनके साथ समय बिताया आश्रम में समस्त छात्र-छात्राओं ने अपनी पॉकेट मनी से एकत्रित की गई राशि से सभी बुजुर्ग महिलाओं को दीपावली पर्व के उपलक्ष में गर्म कंबल, गर्म मोज़े एवं खाने पीने की खाद्य सामग्री उपहार स्वरूप भेंट की| बुजुर्ग महिलाओं ने अपने जीवन के कठिन संघर्ष एवं जीवन के अनुभव सभी बच्चों से साझा किया| इस मौके पर बुजुर्गों ने सभी बच्चों को अपने बुजुर्ग माता-पिता, एवं गुरुजनों का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया| इसके अलावा छात्र-छात्राओं को अपने जीवन में मेहनत करने, बड़ों का सम्मान करने एवं कड़ी मेहनत से पढ़ाई करने का आह्वान किया| इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं निर्देशक श्री उमाकांत चौधरी* जी, विद्यालय की शिक्षिकाएं *सरिता चौधरी, अनामिका सिंह पल्लवी श्रीवास्तव, अनिता पांडे एवं शिवानी यादव एवं आश्रम संस्थापक डॉ *सुशील चंद्र त्रिवेदी, अध्यक्षिका भारती पांडे* एवं व्यवस्थापिका कीर्ति वर्धन वाजपेई* भी उपस्थित रहे| विद्यालय के निदेशक श्री उमाकांत चौधरी जी ने समस्त बच्चों को बताया कि विद्यालय द्वारा ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों में उनके कर्तव्य एवं नैतिक संस्कार उत्पन्न कर उन्हें भावनात्मक रूप से मजबूत किया जा सकता है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *