शासन के आदेशानुसार सिविल डिफेंस लखनऊ द्वारा नेशनल कॉलेज में अग्नि से सुरक्षा हेतु जन जागरूकता अभियान चलाया गया।
सिविल डिफेंस लखनऊ के वरिष्ठ सहायक उपनियंत्रक मनोज वर्मा ने बताया कि इन दिनों नगर का तापमान 40 डिग्री से ऊपर चल रहा है, जिसकी वजह से आग की घटना की संभावना हमेशा बनी रहती है। गर्मी में आग की घटनाओं को रोका जा सकता है यदि आम नागरिकों को आग से बचाव की जानकारी हो तो, इसके लिए बड़े स्तर पर जन जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है। और सिविल डिफेंस लखनऊ के द्वारा लखनऊ में बड़े पैमाने पर इस अभियान को चलाया जा रहा है, जिसकी कड़ी में आज नेशनल पी जी कॉलेज में ये अभियान चल रहा है।
उल्लेखनीय है कि इन दिनों उत्तर प्रदेश शासन के आदेशों के अनुपालन में सिविल डिफेंस लखनऊ के द्वारा आग से सुरक्षा एवं बचाव हेतु जन जागरूकता अभियान पूरे लखनऊ में चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के अंतर्गत उपनियंत्रक श्रीमती अनिता प्रताप के दिशा निर्देशन में शहर में जन जागरूकता अभियान चल रहा है। जिसमे ये बताया जा रहा है कि आग लगने पर क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। आग क्या होती है और कितने प्रकार की होती है तथा आग को किन किन विधियों के द्वारा नियंत्रित किया जाता है।
वरिष्ठ सहायक उपनियंत्रक ऋषि कुमार ने भी आग के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी और कहा कि हर एक को इससे बचाव की जानकारी होनी चाहिए।
विद्यालय के प्रोफेसर बी के सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के जन जागरूकता कार्यक्रम समय समय पर चलते रहने चाहिए। जन जागरूकता के इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित करने वाले विद्यालय के शारीरिक अध्यापक प्रोफेसर डॉ पंकज पाठक ने अंत में सिविल डिफेंस अधिकारियो सहित उपस्थित सभी शिक्षक शिक्षिकाओ का धन्यवाद ज्ञापित किया।