*सहारनपुर जनमंच प्रेक्षागृह में मिशन शक्ति फेज-4 का उद्घाटन समारोह सम्पन्न*

उत्तर प्रदेश

 

*महिलाएं सम्बंधी अपराधो की रोकथाम हेतू इस सेमिनार का शुभारंभ पुलिस उपमहानिरीक्षक अजय कुमार साहनी के कर कमलों द्वारा किया गया*

*महिला सम्बंधी कोई भी संवेदनशील अपराध ना ही कारित हुआ है,और ना ही होने दिया जाएगा पुलिस इसके प्रति पूर्ण रूप से आश्वस्त है….अजय कुमार साहनी*

*मिशन शक्ति फेज-4 अभियान से महिलाओं एवं बालिकाओं आजादी से जीने की मिलेगी सीख…जिलाधिकारी*

*जनपद के समस्त थाना प्रभारी लगातार थाना स्तर पर जागरूक महिलाओ की मीटिंग लेंगे….डाॅ. विपिन ताड़ा*

*इस सेमीनार/समारोह में छोटे बड़े पुलिस एवम प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया*

*सहारनपुर* महिलाओ की सुरक्षा के लिए प्रदेश सरकार पुरी आश्वस्त हैं।महिलाओ पर होने वाले अपराधो की रोकथाम हेतू जनमंच के प्रेक्षागृह में आज मिशन शक्ति फेज-4 का कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसका शुभारंभ पुलिस उपमहानिरीक्षक अजय कुमार साहनी के कर कमलों द्वारा किया गया,जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक देहात, प्रशासनिक अधिकारियों एवम क्षेत्राधिकारियों के साथ साथ जनपद के समस्त थाना प्रभारियों के अलावा महिला पुलिस कर्मियों ने भी भाग लिया।इस मोके पर पुलिस उपमहानिरीक्षक अजय कुमार साहनी द्वारा कार्यक्रम के सम्बंध मे जानकारी देते हुए कहा,कि यह अभियान माननीय मुख्यमंत्री,डीजीपी के कुशल निर्देशन में चलाया जा रहा है।इस अभियान के तहत प्रत्येक बीट में दो दो महिला बीट आरक्षी रहेंगी,जो बीट की बालिकाओं एवम महिलाओ की हर प्रकार की समस्या के लिए सीधे उनसे सम्पर्क व संवाद में रहेगी। परिक्षेत्र तथा जनपद में न तो महिला सम्बंधी कोई संवेदनशील अपराध कारित हुआ है,और नहीं होने दिया जाएगा,पुलिस इसके लिए पूर्ण रूप से आश्वस्त एवम तैयार है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ,विपिन ताड़ा ने मिशन शक्ति फेज-4 के बारे में जानकारी देते हुए बताया,कि मिशन शक्ति फेज-4 हमारा प्रयास है,कि सभी महिलाओं को शासन स्तर से चलाई जा रही महिला सम्बंधी योजनाओं का लाभ मिल सके।उन्होंने कहा,कि महिला बीट आरक्षी अपनी बीट क्षेत्र के गांवों में जाएंगी एवम मित्रता का भाव रखेंगी तथा स्कूल/कालेज में पढ़ने वाली बालिकाओं एवम छात्राओं को मिशन शक्ति फेज-4 का हवाला देते हुए उनका हौसला अफजाई करेंगी।जो महिला पुलिस टीम इस मिशन शक्ति फेज-4 मे महिला सम्बंधी समस्याओं का सबसे ज्यादा समाधान करेंगी उनको सम्मानित भी किया जाएगा।इस मोके पर जिलाधिकारी दिनेश चन्द्र ने कहा कि मिशन शक्ति फेज-4 अभियान के अन्तर्गत महिला बीट आरक्षियों द्वारा अपनी अपनी बीट क्षेत्र में जाकर धरातल पर कार्य किया जाएगा,जिससे बालिकाओं/महिलाओ के अंदर दृढ़ विश्वास आएगा एवं आजादी से जीने की सीख मिलेगी।इस मोके पर पुलिस अधीक्षक नगर अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक देहात सागर जैन के अलावा बड़े स्तर पर पुलिस एवम प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *