*लखनऊ सिविल डिफेंस के वार्डन प्रशिक्षित हुए*

उत्तर प्रदेश

 

नागरिक सुरक्षा लखनऊ के द्वारा नागरिक सुरक्षा नियंत्रण कक्ष में वार्डेनो का प्रशिक्षण चलाया जा रहा है, जिसमे प्रखंड महानगर और आलमबाग के वार्डन प्रतिभाग कर रहे हैं।
सिविल डिफेंस लखनऊ के राष्ट्रपति पदक से सम्मानित सीनियर असिस्टेंट डिप्टी कंट्रोलर मनोज वर्मा के द्वारा आज प्रखंड आलमबाग और महानगर से आए वार्डेनों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमे उनके द्वारा सिविल डिफेंस के कार्यों पर प्रकाश डाला गया। इस दरमियान प्रशिक्षण में उपस्थित वार्डेनो ने सिविल डिफेंस में उनके द्वारा प्रदान किए गए सहयोग के अनुभव को शेयर करते हुए बताया गया कि प्रत्येक नागरिक को सिविल डिफेंस से अवश्य जुड़ना चाहिए। सिविल डिफेंस से जुड़ने के बाद व्यक्ति में आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होती है। साथ ही सिविल डिफेंस का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद वार्डन किसी भी प्रकार की आपदा से लड़ने में सक्षम हो जाता है और फिर जिला प्रशासन द्वारा सौंपे गए प्रत्येक लक्ष्य को हासिल करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है।
लखनऊ सिविल डिफेंस की उपनियंत्रक अनिता प्रताप के आदेशानुसार चलाए जा रहे प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षण के आयोजक वरिष्ठ सहायक उपनियंत्रक ममता रानी व रेखा पाण्डेय के साथ ऋषि कुमार और मुकेश कुमार भी उपस्थित थे। प्रशिक्षण में मुख्य रूप से प्रदीप शर्मा, विजय कुमार, अभिषेक शर्मा, सत्यवीर बाल्मिकी, मोहित सोनकर, डॉ अंकुर दुबे, मो इलियास, मो मोइन मंसूरी, लाल बहादुर आदि वार्डन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *