प्रयागराज में आयोजित संगम फिजियोकॉन 2023 में शहर के युवा फिजियोथेरपिस्ट डॉ. देवेज्य श्रीवास्तव को बेस्ट क्लिनिशियन अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें यह अवार्ड न्यूरो रिहैब में फिजियोथेरेपी के नवाचारी प्रयोगों और बेहतरीन परिणाम हेतु प्रदान किया गया। डॉ. देवेज्य ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता पिता और परम् पिता परमात्मा की कृपा को दिया है। डॉ देवेज्य वर्तमान में दिव्यमान मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में फिजियोथेरेपी डिपार्टमेंट के हेड हैं और गोरखपुर मिशन रिहैब के माध्यम से न्यूरो रिहैबिलिटेशन के लिए नवाचारी प्रयोगों के माध्यम से जटिल समस्याओं के प्रभावी इलाज हेतु सुरक्षित उपचार पद्धति के शोध अनुसंधान का कार्य करते चले आ रहे हैं। डॉ. देवेज्य ने बताया कि उन्हें यह अवार्ड उनके द्वारा रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया में फिजियोथेरेपी के अत्याधुनिक प्रयोगों के लिए प्रदान किया गया है। उन्होंने भविष्य में फिज़ियथेरेपी को हर घर पहुंचाने के लक्ष्य की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
