गोरखपुर में झूलसाने वाली से गर्मी ने किया ​बेहाल, टेंप्रेचर गिरने से भी नहीं मिली राहत, आज से 4 दिनों तक बूंदा-बांदी के आसार

उत्तर प्रदेश गोरखपुर
गोरखपुर : झूलसाने वाली गर्मी लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। रविवार को दिन और रात के तापमान में गिरावट आने के बावजूद लोगों को गर्मी से कोई खास राहत नहीं मिली। सुबह से लेकर रात तक लोग गर्मी की वजह से परेशान रहे। दोपहर में लोग जरूरी काम होने पर ही बाहर निकल रहे हैं। हालांकि, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि जल्द ही इस गर्मी से राहत मिलेगी।
रविवार सुबह से ही सूरज ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। दिन चढ़ने के साथ सूरज की तपिश के साथ उमस और बढ़ती गई। इसकी वजह से सड़कों पर भी इसका असर नजर आया। हालांकि, रविवार को छुट्टी का दिन होने की वजह से लोग कम ही बाहर निकले।
3 दिन बाद गिरा पारा
एक तरफ आसमान से बरस रही आग से बचने के लिए काफी संख्या में लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। जरूरी काम होने पर ही लोग घर से बाहर निकले। जो मजबूरी में निकले वह भी धूप से बचने के लिए जतन करते दिखे। हालांकि, तीन दिन बाद रविवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से नीचे आया।
शुक्रवार को जहां अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री था, वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस से 5.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। तपिश और गर्म हवा के चलते शहर में प्रमुख सड़कों कर दोपहर में आवाजाही कम दिखी।
बदलेगा मौामस, बूंदा-बांदी की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार रविवार से 4 दिनों यानी कि 14 जून तक तापमान में नरमी की संभावना है। 8 जून को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक हल्का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। 10 जून से 12 जून तक पूर्वी यूपी में उसका असर देखने को मिलेगा। इस दौरान हल्के बादल छाने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। कहीं-कहीं बूंदा-बांदी की भी संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *