गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित कवि और मुशायरा सम्मेलन

उत्तर प्रदेश

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित कवि और मुशायरा सम्मेलन ऐशबाग के तुलसी सभागार में धूमधाम से संपन्न हो गया। लखनऊ के जिलाधिकारी और सिविल डिफेंस के नियंत्रक सूर्य पाल गंगवार और चीफ वार्डेन अमरनाथ मिश्रा ने कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित करके उद्घाटन किया।
गौरतलब है कि प्रतिवर्ष जिला प्रशासन और सिविल डिफेंस के सहयोग से गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर एक विशाल मुशायरे और कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में आज ऐशबाग के रामलीला मैदान स्थित तुलसी सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। सिविल डिफेंस लखनऊ के चीफ वार्डेन के दिशा निर्देशन में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर पा0 आदित्य द्विवेदीडॉ. सुल्तान शाकिर हाशमी वंदना विशेष गुप्ता। सुभद्रा कुमारी चौहान सम्मान 2024 डॉ. शिव मंगल सिंह ‘मंगल’
मैथिली शरण गुप्त सम्मान-2024 अबरार सारिम। कैफ़ी आज़मी सम्मान-2024 शाहबाज़ तालिब। हरिवंश बच्चन सम्मान-2024 सुर्यप्रकाश ‘सूरज’। अमीर खुसरो सम्मान-2024 किया गया इस अवसर पर डिप्टी चीफ वार्डेन गुरप्रीत सिंह सेठी, स्टाफ अफसर टू चीफ वार्डेन ऋतुराज रस्तोगी, अनीता प्रताप सिंह, वार्डेन उपास्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *