उत्तर प्रदेश में हो रहे नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में हो रहे नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण के 9 मण्डलों, 37 जनपदों के अन्तर्गत राजधानी लखनऊ सहित 9 नगर निगम, 99 नगर पालिका तथा 217 नगर पंचायतों के निर्वाचन में कांग्रेस पार्टी द्वारा महापौर, नगर पालिका/पंचायत अध्यक्ष पद, पार्षद/सभासद/सदस्य पद हेतु घोषित उम्मीदवारों ने आज पर्चा दाखिला के अंतिम दिन अपना नामांकन पूरी तैयारी और कोविड- 19 के नियमों का पालन करते हुए किया।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता कृष्णकांत पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम चरण में सम्पन्न होने वाले 9 महापौर, जिसमें लखनऊ से संगीता जायसवाल, वाराणसी से अनिल श्रीवास्तव, मथुरा- वृन्दावन से राजकुमार रावत पूर्व विधायक, सहारनपुर से प्रदीप वर्मा, प्रयागराज से प्रभाशंकर मिश्रा एडवोकट, मुरादाबाद से रिजवान कुरैशी, झांसी से अरविन्द कुमार, गोरखपुर से नवीन सिन्हा, आगरा से लता कुमारी ने पार्टी उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। इसके साथ ही सभी वार्डो से पार्षद/सभासद/सदस्य उम्मीदवारों ने भी नामांकन दाखिल किया।
प्रवक्ता ने बताया कि आज लखनऊ में महापौर प्रत्याशी श्रीमती संगीता जायसवाल ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ नगर निगम मुख्यालय पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल किया। साथ ही पार्षद प्रत्याशी ममता चौधरी मुकेश सिंह चौहान, शैलेन्द्र तिवारी, अंजनी शुक्ला पिन्टू, पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव, अनूप रावत, सहित सभी उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया।
आज के नामांकन में प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री श्री नकुुल दुबे, जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव अज्जू, दिलप्रीत सिंह डीपी, वीरेन्द्र मदान, प्रमोद सिंह, राजेश जायसवाल, अनुसुईया शर्मा, नारायणपति त्रिपाठी, विक्रम पाण्डेय, आचार्य मनोज पाण्डेय, रोशन सिंह चन्दन आदि प्रमुख रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *